{"_id":"56ebfd774f1c1bca3b8b4755","slug":"north-korea-ballistic-missile-test-in-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया फिर की गुस्ताखी, अब समुद्र में दागीं मिसाइलें","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
उत्तर कोरिया फिर की गुस्ताखी, अब समुद्र में दागीं मिसाइलें
बीबीसी/उत्तरी कोरिया
Updated Fri, 18 Mar 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
उत्तर कोरिया फिर की गुस्ताखी, दागीं मिसाइलें
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरियाई और अमरीकी अधिकारियों ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने समुद्र में लंबी दूरी की एक बैलेस्टिक मिसाइल छोड़ी है। अधिकारियों के मुताबिक, मिसाइल उत्तर कोरिया के पूर्वी तट से छोड़ी गई। मिसाइल ने 800 किलोमीटर उड़ान भरी और उसके बाद समुद्र में गिर पड़ी। अमेरिकी रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि दूसरी मिसाइल भी छोड़ी गई है। उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया की इन खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, दूसरी मिसाइल मध्यम दूरी की रोडोंग मिसाइल थी, जिसे सड़क पर चलने वाली किसी गाड़ी से छोड़ा गया। रोडोंग की मारक क्षमता 1,300 किलोमीटर की है और इसकी जद में दक्षिण कोरिया और जापान के कुछ हिस्से आ सकते हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग की मिशेल बेलडांज़ा ने कहा कि हम उत्तर कोरिया से उन कार्रवाइयों से बचने की अपील करते हैं, जिनसे इलाके में तनाव और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने का एक कार्यकारी आदेश जारी किया था। यह आदेश उत्तर कोरिया की ओर से 6 जनवरी 2016 को किए गए कथित 'अनुचित' नाभिकीय परीक्षण और 7 फरवरी के सैटेलाइट लॉन्च के बाद जारी किया गया। इसके साथ ही अमेरिका में उत्तर कोरिया सरकार की संपत्ति जब्त हो जाएगी। इसके अलावा उत्तर कोरिया में अमेरिका निवेश और वहां से किसी तरह के आयात पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उत्तर कोरिया से संबंध रखने पर ग़ैर अमरीकियों समेत किसी भी व्यक्ति को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है।
दूसरी ओर, उत्तर कोरिया में राज्य के खिलाफ अपराध करने के आरोप में अमेरिकी छात्र आटो वांबियर को 15 साल के सश्रम कारावास की सज़ा सुनाई गई। इससे दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। अमेरिकर ने आटो वांबियर की तुरंत रिहाई की मांग की है।