{"_id":"5939dd674f1c1b1a059c76c5","slug":"north-korea-at-it-again-more-missile-tests","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधों से बेपरवाह उत्तर कोरिया ने फिर दिखाई ताकत, दागीं मिसाइलें","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
प्रतिबंधों से बेपरवाह उत्तर कोरिया ने फिर दिखाई ताकत, दागीं मिसाइलें
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ टोक्यो
Updated Fri, 09 Jun 2017 04:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार को उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से कई मिसाइलों दागी हैं। उत्तर कोरिया ने यह परीक्षण ऐसे समय पर किया है जब ठीक एक दिन पहले ही दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति मून जेइ-इन ने घोषणा की कि उनकी सरकार ने अमेरिकी एंटी मिसाइल सिस्टम ‘थाड’ की तैनाती को निलंबित कर दिया है। मून चाहते हैं कि वह चीन को खुश करके पड़ोसी से अच्छे संबंध बनाएं लेकिन उत्तर कोरिया को यह मंजूर नहीं है। पिछले चार सप्ताह में उत्तर कोरिया का यह चौथा मिसाइल परीक्षण है।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ द्वारा ‘योन्हप’ समाचार एजेंसी को जारी बयान के मुताबिक ये मिसाइलें सतह से जहाज को भेदने में सक्षम हैं और समुद्र की तरफ उड़ती देखी गई हैं।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने ‘वोनसान’ के पास सुबह कई मिसाइलों दागीं हैं। सियोल ने संभावित खतरों को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमेरिका के नेतृत्व मे उत्तर कोरियाई मिसाइल परीक्षणों के खिलाफ प्योंगयांग पर लगे प्रतिबंधों को और बढ़ा दिया था। इसे एक हफ्ता भी नहीं हुआ और उत्तर कोरिया ने नया परीक्षण कर डाला। इस साल उत्तर कोरिया का यह दसवां मिसाइल परीक्षण है। विश्लेषकों के मुताबिक उत्तर कोरिया ने जिस मिसाइल का परीक्षण किया है वह रूस की केएच-35 के समान ताकतवर है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी ‘योन्हप’ के मुताबिक दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ-इन राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की अपनी पहली बैठक में इस परीक्षण के जवाब पर चर्चा करेंगे। कल बुधवार को ही मून ने अमेरिका द्वारा दक्षिण कोरिया में स्थापित किया जा रहा एंटी मिसाइल रक्षा सिस्टम ‘थाड’ की तैनाती को निलंबित किया था। मून ने यह कदम चीन को समर्थन देने और अमेरिका के साथ उसकी नीतियों को रोकने के मकसद से उठाया था।
अमेरिका को हमले की ललकार है यह परीक्षण
बीजिंग ने सियोल के खिलाफ चीनी पर्यटकों का प्रवाह कम करने और चीन में दक्षिण कोरियाई कंपनियों को रोकने संबंधी कई आर्थिक उपाय किए हैं। मून का मानना था कि वे अमेरिका से दूरी बनाकर चीन और पड़ोसी उत्तर कोरिया से बेहतर रिश्ते बनाएंगे, लेकिन अब वे इस पर पुनर्विचार कर सकते हैं।
अमेरिका को हमले की ललकार है यह परीक्षण
उत्तर कोरिया की परमाणु होड़ और मिसाइलों की उन्नत तकनीकी को लेकर इस नए क्रूज मिसाइल परीक्षण से सियोल, टोकियो और वाशिंगटन की चिंताएं बढ़ गई हैं। मिसाइल परीक्षण की श्रंखला में उत्तर कोरिया का नया रुख अमेरिका को हमले की एक ललकार माना जा रहा है। क्योंकि अमेरिका ने हाल ही में एंटी मिसाइल परीक्षण किया था और संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने की पैरवी की थी।
और तेज करेंगे मिसाइल कार्यक्रम : उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया ने कहा है कि वह युद्ध की कगार पर खड़ा है, इसलिए अमेरिका से निपटने के लिए और भी घातक हथियारों का विकास करेगा। बृहस्पतिवार के परीक्षण बताते हैं कि उत्तर कोरिया अपने मिसाइल कार्यक्रमों को रोकने के बजाय और तेज करने की योजना बना रहा है। हालांकि ये मिसाइलें अमेरिका तक मार करने में सक्षम नहीं हैं, लेकिन उत्तर कोरिया ने स्पष्ट कहा है कि वह अपने मिसाइल कार्यक्रमों को तेज करके दुनिया को बताना चाहता है कि वह झुकने वाला नहीं है।