फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   no sex for kenyan men without voting cards says mombasa woman representative mishi mboko

'पति के साथ सेक्स न करें, जब तक वह वोटर कार्ड नहीं दिखा देते'

Wed, 18 Jan 2017 11:21 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 18 Jan 2017 11:21 AM IST
no sex for kenyan men without voting cards says mombasa woman representative mishi mboko
कीनियाई सांसद मिशि मबोको - फोटो : BBC
कीनिया में एक सांसद ने महिलाओं से अपील की है कि वो अपने पति के साथ तब तक सेक्स ना करें जब तक कि वो 8 अगस्त को होने वाले चुनावों के लिए मतदाता के तौर पर अपना पंजीकरण नहीं करा लेते।


मिशि मबोको तटीय शहर मोम्बासा से महिलाओं की प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी वोटों को हाशिये पर धकेलने की यह सबसे बढ़िया रणनीति है।
मबोको ने कहा, "महिलाओं आपको इस रणनीति को अपनाना चाहिए। ये सबसे बढ़िया है। उनके साथ संभोग से इनकार कर दीजिए जब तक कि वे आपको अपना वोटर कार्ड नहीं दिखा देते।"


17 फरवरी को पंजीकरण का आख़िरी दिन है।

मबोको ने कहा कि सेक्स एक शक्तिशाली हथियार है और यह अनिच्छुक पुरूषों को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
यहाँ सोमवार से मतदाता पंजीकरण का कार्य शुरू हुआ है।

स्टैंडर्ड अख़बार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ उन्होंने कहा कि इस बहिष्कार का असर उनके पति पर नहीं होगा क्योंकि उन्होंने पहले ही पंजीकरण करा लिया है।
कीनिया के राष्ट्रपति उहूरू केनयट्टा दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

ऐसी संभावना है कि मबोको की पार्टी ओडीएम समेत विपक्षी पार्टियों के गठबंधन के समर्थन वाले एक उम्मीदवार से उन्हें चुनौती मिल सकती है।

मबोको का कहना है कि अगर समर्थक बड़ी संख्या में अपना पंजीकरण कराते हैं तो विपक्षी गठबंधन के चुनाव जीतने के आसार ज़्यादा हैं।

कीनिया में संभोग का बहिष्कार करने की अपील सामान्य बात है। 2009 में महिला कार्यकर्ताओं ने हफ़्ते भर तक सेक्स हड़ताल की थी।

तब उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति मवाई किबाकी और प्रधानमंत्री राइला ओडिंगा और उनसे सहयोगियों के बीच झगड़े को दूर कर उनके बीच संधि कराने के लिए ये क़दम उठाया था।
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed