फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   No report of Indian casualty in Barcelona terror attack: External Affairs Minister Sushma Swaraj

स्पेन हमले पर बोलीं सुषमा, किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं

Fri, 18 Aug 2017 10:14 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Fri, 18 Aug 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
No report of Indian casualty in Barcelona terror attack: External Affairs Minister Sushma Swaraj
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

विज्ञापन

स्पेन के बार्सिलोना में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि वो स्पेन स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में हैं और अभी तक किसी भी भारतीय के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इसके साथ ही स्पेन में स्थित भारतीय दूतावास ने एक आपातकालीन नंबर जारी किया है, जिसपर कोई भी भारतीय आपात स्थिति में संपर्क कर सकता है।

भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में हैं सुषमा स्वराज

गुरुवार को बार्सिलोना में हुए आंतकी हमले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं स्पेन में स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में हूं। अब तक, किसी भी भारतीय के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।'

विज्ञापन

भारतीय दूतावास ने जारी किया आपातकालीन नंबर 

इसके साथ ही सुषमा स्वराज ने बार्सिलोना हमले को लेकर भारतीय दूतावास के द्वारा जारी आपातकालीन नंबर को रिट्वीट भी किया। ट्वीट में लिखा है कि स्पेन में रहने वाले भारतीय नागरिक आपात स्थिति में +34-608769335 फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

पुलिस के मुताबिक बार्सिलोना हमले में शामिल 5 संदिग्धों को मार गिराया गया है। पुलिस ने बताया कि ये संदिग्ध अपने साथ बम बेल्ट लेकर चल रहे थे।
स्पेन के बार्सिलोना में हुए आतंकी हमले में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। बता दें कि आतंकियों ने गुरुवार को बार्सिलोना की सबसे व्यस्त सड़क पर राहगीरों और सैलानियों को अपना निशाना बनाया और भीड़ भाड़ वाले सिटी सेंटर में वैन घुसाकर लोगों को कुचल डाला।
आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। चश्मदीदों के मुताबिक हमले के बाद वहां की स्थिति काफी भयावह थी। सड़कों पर सिर्फ लाशें ही लाशें बिखरी हुई थीं और वहां मौजूद लोग डर से चीख रहे थे।
 
24 घंटे के भीतर स्पेन में हुए दूसरे आतंकी हमले में 6 नागरिक और 1 पुलिसकर्मी समेत कुल 7 लोगों के घायल होने की खबर है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed