फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   No place of vulgarity in this Facebook

आया नया 'फेसबुक' जिस पर 'पाप' मंज़ूर नहीं!

Wed, 08 Jul 2015 11:56 AM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
No place of vulgarity in this Facebook

ब्राज़ील के इवेंजेलिकल ईसाइयों के एक समूह ने एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट शुरू की है, जिस पर गाली-गलौज या अश्लील सामग्री डालने पर पाबंदी है।

विज्ञापन


'फेसग्लोरिया' नाम की इस वेबसाइट को पिछले महीने लॉन्च किया गया है। इस वेबसाइट को बनाने वालों का दावा है कि इस वेबसाइट ने अब तक एक लाख से ज़्यादा लोगों को आकर्षित किया है।
विज्ञापन


इस वेबसाइट पर 600 शब्दों को प्रतिबंधित किया गया है। पोस्ट को पसंद करने के लिए 'आमेन' का बटन रखा गया है। इसी तरह 2013 में शुरू हुई इस्लामी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट 'उम्मालैंड' के तीन लाख उनतीस हज़ार सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राज़ील की 'फेसग्लोरिया' अभी सिर्फ पुर्तगाली भाषा में उपलब्ध है लेकिन दूसरी भाषाओं में वेबसाइट और मोबाइल ऐप लाने की भी योजना बनाई जा रही है। दुनिया में रोमन कैथलिक ईसाइयों की संख्या ब्राज़ील में सबसे ज़्यादा है।

'समलैंगिकता भी नहीं'

No place of vulgarity in this Facebook

वेबसाइट के डिज़ाइनर अटीला बैरोस ने बताया, "फ़ेसबुक पर काफी हिंसा और पोर्नोग्राफ़ी दिखती है।इसलिए हमने सोचा कि हम ऐसी वेबसाइट बनाएं जिसमें ईश्वर के बारे में बात हो, प्रेम और ईश्वर की शिक्षा का प्रचार किया जाए।"

"यह नेटवर्क वैश्विक है। हमने अंग्रज़ी और कई भाषाओं में फेसग्लोरी नाम का डोमेन खरीदा था। हम फेसबुक औऱ ट्विटर से मुकाबला करना चाहते हैं।" इस सोशल वेबसाइट पर समलैंगिकता से जुड़ी सामग्री भी डालना प्रतिबंधित है।

वेबसाइट में फेराज़ डी वैस्कॉन्सेलोस के मेयर असिर-दॉस सैन्तॉस ने 16,000 डॉलर का निवेश किया है। प्रोग्रामर जॉन-ग्रैहम-कमिंग ने बीबीसी को बताया कि धर्म और तकनीक कई जगह गूंथे हुए दिखते हैं।

उन्होंने कहा कि,"कई प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज़ में कुछ धार्मिक चिह्न इस्तेमाल होते हैं।" डेवलपर टेरी डेविस ने दस साल लगाकर एक क्रिस्चियन ऑपरेटिंग सिस्टम 'टेंपल ओएस' तैयार किया है। वे इसे ईश्वर का आधिकारिक मंदिर कहते हैं. इसमें बाइबल के कई उद्धरण और संदर्भ मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed