{"_id":"5b8fe19e867a557ebd686936","slug":"no-helmet-no-petrol-law-of-bangladesh-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं
एजेंसी, ढाका
Updated Wed, 05 Sep 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में अब पेट्रोल पंप पर आने वालों को बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि यह कदम, पिछले महीने खराब सड़क सुरक्षा को लेकर हुए प्रदर्शनों के बाद उठाया गया है।
ढाका के मेट्रोपोलिटन पुलिस आयुक्त असदुज्जमन मियां ने मंगलवार को बताया, ‘पेट्रोल पंपों (मालिकों) को पहले ही बता दिया गया है बिना हेलमेट वाले किसी भी मोटरसाइकिल सवार को ईंधन नहीं दिया जाए।’ उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर अधिकतम दो लोगों को सवार होने और पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है।
तेज रफ्तार एक बस की चपेट में आने से दो किशोर पैदल यात्रियों की मौत के बाद अगस्त में पूरे ढाका और अन्य शहरों में हजारों स्कूली छात्रों ने प्रदर्शन किया और बांग्लादेश में बदहाल सड़क सुरक्षा और भ्रष्टाचार में डूबे परिवहन नेटवर्क को बेहतर बनाने की मांग को लेकर सड़कों को जाम किया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री शेख हसीना की कैबिनेट ने अपराधियों को कठोर दंड देने के लिए एक नए परिवहन कानून को मंजूरी दे दी।