फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Nissan board fires chairman Carlos Ghosn arrested again

निसान के बर्खास्त चेयरमैन कार्लोस घोसन को फिर गिरफ्तार किया गया

Tue, 11 Dec 2018 04:36 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
Nissan board fires chairman Carlos Ghosn arrested again
Carlos ghosn

जापानी अभियोजकों ने सोमवार को निसान मोटर्स के बर्खास्त चेयरमैन कार्लोस घोसन के खिलाफ आधिकारिक तौर पर आरोप दर्ज कराए। घोसन पर नए आरोप लगने के बाद गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इसके बाद उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले घोसन को  घोसन पर 2010 से 2015 के दौरान अपनी आय 5 अरब येन (करीब 4.4 करोड़ डॉलर) कम दिखाने का आरोप में 19 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


 नए आरोपों में घोसन ने 2016 से 2018 के दौरान 4 अरब येन (3.4 करोड़ डॉलर) आय कम करके दिखाई है। जापानी कानून के अनुसार, किसी आरोपी को अलग-अलग आरोपों के लिए कई बार गिरफ्तार किया जा सकता है। यह अभियोजकों को लंबे समय तक उससे पूछताछ करने की अनुमति देता है।
विज्ञापन


हालांकि, दुनियाभर में इस प्रणाली की आलोचना होती है। घोसन और उनके निकट सहयोगी ग्रेग केली पर आरोप लगाने या उन्हें फिर से गिरफ्तार करने के लिए अभियोजकों के पास सोमवार ही आखिरी दिन था। नए गिरफ्तारी वारंट से अभियोजकों को उनसे पूछताछ के लिए 22 दिन का और समय मिलेगा। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घोसन के क्रिसमस तक जेल में रहने के आसार हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed