{"_id":"5ac4c5eb4f1c1bc2618b5721","slug":"nirmala-sitharaman-russian-counterpart-discussed-defence-issues-in-a-bilateral-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Apr 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को रूस के साथ रक्षा सहयोग पर द्विपक्षीय वार्ता की। उन्होंने रूसी समकक्ष आर्मी जनरल सर्गेई शोइगू से द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के बीच सैन्य तकनीकी सहयोग और रक्षा सहयोग पर द्विपक्षीय संबंधो में मजबूती पर जोर दिया
विज्ञापन
बता दें कि रक्षा मंत्री के तौर सीतारमण पहली बार रूस दौरे पर हैं। वह यहां अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित 7वें मास्को सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंची हैं।
विज्ञापन
मास्को सम्मेलन में इस बार सीरिया में फैल रहा आतंकवाद अहम मुद्दा है। इसके साथ ही आतंकवादी संगठन 'इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवांट' (आईएसर्आएल) की तस्वीर दुनिया के सामने रखने, मिडल ईस्ट में इस संगठन के बढ़ते प्रभाव को कैसे खत्म किया जाए इस पर भी गहन चर्चा होगी।
विज्ञापन
चीनी रक्षा मंत्री से भी हुई मुलाकात
इस दौरान सीतारमण ने चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंग से मुलाकात की। हालांकि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई यह फिलहाल पता नहीं चल सका है। लेकिन बीते साल चीन और भारत के बीच 73 दिनों तक चले दोकलम गतिरोध और हाल ही में अरुणाचल से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चीनी सेना के दखल की पुष्टि के बाद यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। बता दें कि हाल ही में वेई फेंग चीन के रक्षामंत्री के पद पर नियुक्त हुए हैं।