{"_id":"923db9869ed7241e96c0bb12037f2402","slug":"nine-died-in-bangladesh-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: फैक्ट्री में लगी आग, नौ की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश: फैक्ट्री में लगी आग, नौ की मौत
बीबीसी
Updated Wed, 09 Oct 2013 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के निकट एक कपड़े की फ़ैक्टरी में लगी आग में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी आमिर हुसैन ने डेली स्टार को बताया, 'अभी तक हमने फ़ैक्टरी से नौ शव बरामद कर लिए हैं।'
स्थानीय मीडिया का कहना है कि कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं।गाज़ीपुर इलाक़े में स्थित इस फ़ैक्टरी में मंगलवार देर रात आग लगी।
मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
घटनाएँ
इस साल अप्रैल में ढाका के निकट एक गारमेंट फ़ैक्टरी में लगी आग में 1100 से ज़्यादा लोग मारे गए थे।
पिछले साल नवंबर में अशुलिया ज़िले में एक कपड़ा फ़ैक्टरी में लगी आग में 112 मज़दूर मारे गए थे।
बांग्लादेश से होने वाले निर्यात का तीन चौथाई कपड़े का निर्यात है।
इस साल जुलाई में ही कई अंतरराष्ट्रीय रिटेलर्स कंपनियों ने एक योजना पर सहमति जताई थी, जिसके तहत फ़ैक्टरियों का निरीक्षण करना तय किया गया था।