फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Nikki Haley can work in private sector, hope she will earn lot of money: Donald Trump

निजी क्षेत्र में काम कर सकती हैं हेली, उम्मीद है खूब धन-दौलत कमाएंगी : ट्रंप

Thu, 11 Oct 2018 11:44 AM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Thu, 11 Oct 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
Nikki Haley can work in private sector, hope she will earn lot of money: Donald Trump
निक्की हैली - फोटो : ANI

विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र के राजदूत के पद से इस्तीफा देने वाली निक्की हेली की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि वह निजी क्षेत्र में काम कर सकती हैं और उम्मीद है कि वह काफी धन दौलत कमाएंगी।


किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यकाल में कैबिनेट रैंक के पद पर पहुंचने वाली भारतीय मूल की पहली अमेरिकी नागरिक 46 वर्षीय हेली ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दिया जिसे ट्रंप ने स्वीकार कर लिया। ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘निक्की साल के अंत तक यहां रहेंगी। निक्की हमारी दोस्त हैं।

विज्ञापन



वह काफी अच्छी हैं। मैं चाहता हूं कि इससे पहले निक्की चली जाएं और नौकरी करें सब लोग उनके साथ अच्छा वक्त बिताएं। उम्मीद है कि वह काफी धन दौलत कमाएंगी। मुझे लगता है कि निक्की किसी और भूमिका में वापसी करेंगी लेकिन वह असाधारण इंसान है, अच्छी इंसान हैं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन



हेली ने कहा कि वह सार्वजनिक जीवन में एक दशक से ज्यादा वक्त बिताने के बाद विराम ले रही हैं। ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि वह हेली के स्थान पर चार-पांच लोगों के नाम पर विचार कर रहे हैं। इनमें से एक ट्रंप की पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डीना पॉवेल (45) भी हैं।



मध्यावधि चुनावों से पहले हेली के इस्तीफे के समय के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि इसके ज्यादा मायने निकालने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी अच्छा समय नहीं होता। उन्होंने काफी समय पहले मुझे बताया था। सच बताऊं तो तकरीबन चार सप्ताह पहले। इसलिये, यह बुरा नहीं है।’’ राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि हेली सरकार में वापसी करेंगी क्योंकि वह शानदार इंसान हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed