{"_id":"e0fb4795866f833a1af861db1fbb959e","slug":"nigerian-army-killed-more-than-100-boko-fighters-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोको हराम के 300 लड़ाके मारे गए: नाइजीरिया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बोको हराम के 300 लड़ाके मारे गए: नाइजीरिया
Updated Thu, 19 Feb 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
नाइजीरियाई सेना का कहना है कि देश के उत्तर-पूर्वी इलाके में सैन्य अभियान में बोको हराम के 300 से ज्यादा लड़ाके मारे गए हैं। सेना के प्रवक्ता क्रिस ओलुकोलाडे ने कहा बड़ी संख्या में चरमपंथियों को पकड़ा भी गया है और हथियार, उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ब्रूनो राज्य में पिछले दो दिन से जारी अभियान में दो सैनिक भी मारे गए हैं और 10 घायल हो गए हैं। इन मौतों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
नाइजीरियाई सेना पर शत्रु पक्ष को नुक्सान की ख़बरें बढ़ा-चढ़ा कर देने का आरोप लगता रहा है।
इस्लामी कट्टरपंथी संगठन बोको हराम के नाम का मतलब है 'पश्चिमी शिक्षा हराम है' और पिछले तीन साल में इसकी हिंसक कार्रवाइयों में नागरिकों और सेना के हज़ारों लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
नाइजीरिया, चाड, कैमरून और नाइजर ने हाल ही में सैन्य गठबंधन किया है और दावा किया है कि वह चरमपंथी समूह पर भारी पड़ रहे हैं।