फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Nigeria terror attack: ten year old child used as suicide bomber

आतंकियों ने दस साल की बच्ची को बनाया सुसाइड बॉम्बर

Mon, 02 Jan 2017 05:24 AM IST
एजेंसी/ नाईजीरिया 
एजेंसी/ नाईजीरिया  Updated Mon, 02 Jan 2017 05:24 AM IST
विज्ञापन
Nigeria terror attack: ten year old child used as suicide bomber

नाईजीरिया में आतंकवादियों की बर्बरता का एक जघन्य मामला सामने आया है। इस मामले में एक दस वर्षीय बच्ची का इस्तेमाल आत्मघाती हमलावर के तौर पर किया गया। नाईजीरिया के उत्तर पूर्वी शहर मैदुगुरी में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हुए इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों और राकत एवं बचाव कर्मियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब नौ बजकर तीस मिनट पर लड़की भीड़ में घुसी। लोग बाजार में एक खाद्य विक्रेता के यहां नूडल्स खरीद रहे थे। तभी उसने खुद को उड़ा लिया। हालांकि किसी संगठन ने अभी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है पर इसका संदेह बोको हरम पर जा रहा है। बोको हरम लड़कियों और औरतों का इस्तेमाल आत्मघाती हमलों में करने के लिए कुख्यात रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी ग्रेमा उस्मान ने बताया कि लड़की भीड़ की तरफ बढ़ी पर पहुंचने से पहले ही उसने खुद को उड़ा लिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने लड़की की उम्र करीब 10 साल बताई। एक राहत एवं बचाव कर्मी ने भी कहा कि हमलावर लड़की की उम्र दस साल से अधिक नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्नो पुलिस स्टेशन के प्रवक्ता विक्टर इसुकु  ने बताया कि एक अन्य लड़की जो आत्मघाती हमलावर थी, भीड़ द्वारा पकड़ ली गई। बाद में सुरक्षा बलों ने सफलता पूर्वक उसके बम को निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed