फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   nigeria proclamation in slamic state

नाइजीरिया में 'इस्लामिक स्टेट' का एलान

Tue, 26 Aug 2014 01:06 PM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
nigeria proclamation in slamic state
नाइजीरिया के चरमपंथी समूह ने अपने नियंत्रण वाले इलाकों में इस्लामिक स्टेट स्थापित करने की घोषणा की है। समूह ने दावा किया है कि उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के गांवों और कस्बों में इस्लामिक स्टेट लागू हो गया है।
विज्ञापन


नाइजीरिया की सेना ने इसे 'खोखला' दावा बताया है। इससे पहले सीरिया और इराक के कुछ इलाकों में चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट 'खिलाफत' की घोषणा कर चुका है। पिछले महीने अबू बकर का एक और वीडियो जारी हुआ था, जिसमें उन्होंने इस्लामिक स्टेट को बधाई दी थी।
विज्ञापन


वर्ष 2009 में बोको हराम के उभार के बाद से ही हजारों लोग मारे गए हैं। बोको हराम द्वारा क़ब्ज़ा किए गए कस्बों में ग्वोजा सबसे बड़ा है। अंतिम जनगणना के अनुसार, इसकी आबादी दो लाख 65 हजार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में ग्वोजा कस्बे पर कब्जे के बाद अपने लड़ाकों को बधाई देते हुए बोको हराम के नेता अबू बकर शेकाऊ का एक वीडियो जारी हुआ है।

वीडियो में अबू बकर यह कहते हुए दिखाई देते हैं, ''अल्लाह का शुक्रिया, जिसने ग्वोजा में हमारे भाइयों को जीत दिलाई और इसे इस्लामिक स्टेट का हिस्सा बनाया''।

इस वीडियो में करीब 20 लोगों को कथित रूप से गोली मारते हुए दिखाया गया है। पिछले महीने अबू बक़र का एक और वीडियो जारी हुआ था, जिसमें उन्होंने इस्लामिक स्टेट को बधाई दी थी।


वर्ष 2009 में बोको हराम के उभार के बाद से ही हज़ारों लोग मारे गए हैं। बोको हराम द्वारा क़ब्ज़ा किए गए कस्बों में ग्वोजा सबसे बड़ा है। अंतिम जनगणना के अनुसार, इसकी आबादी दो लाख 65 हजार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed