नाइजीरिया: आत्मघाती हमले में 50 की मौत, मस्जिद में हमलवार ने खुद को बम से उड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइजीरिया की एक मस्जिद में मंगलवार को हुए आत्मघाती हमले में 50 लोगों की मौत की खबर है। नाइजीरिया के उत्तर पूर्व स्थित अडमावा इलाके की एक मस्जिद में हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया।
पुलिस प्रवक्ता ओथमान अबुबकर के मुताबिक, हमलावर ने नमाज पढ़ रहे लोगों के बीच खुद को उड़ा लिया।
At least 50 dead in northeast Nigeria mosque bombing, reports AFP news agency quoting police.
— ANI (@ANI) November 21, 2017
वहीं मुबी काउंसिल के चेयरपर्सन अहमद मूसा ने बताया, इस हमले में मरने वालों की संख्या 50 हो गई है और दर्जनों लोग जख्मी हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। हालांकि मरने वालों की संख्या में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है।