फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   newzealand pm hair pulling of women

विरोध के बावजूद महिला के बालों से खेलते रहे न्यूजीलैंड प्रधानमंत्री

Wed, 22 Apr 2015 04:33 PM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
newzealand pm hair pulling of women

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की ने उस महिला से माफी मांगी है जिसके मना करने के बावजूद वो बार बार उसके बाल खींच रहे थे। ऑकलैंड के एक कैफे में काम करने वाली उस अनाम महिला ने ये बात एक ब्लॉग में लिखी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को बताया कि जॉन ने हल्के-फुल्के अंदाज में ऐसा किया था और उन्होंने इसके लिए महिला से माफी मांगी है। इस मामले पर विपक्षी पार्टी और लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

विज्ञापन


वेट्रेस ने लिखा है कि 'बाल खींचने' का सिलसिला पिछले साल नवंबर में चुनावों से पहले शुरू हुआ था। इन चुनावों में जॉन की पार्टी फिर से चुनाव जीतने में सफल रही थी। वेट्रेस ने कहा कि जॉन की जब भी कैफे में आते थे, वह उनकी अनदेखी करती थी और उसने प्रधानमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों से कहा था कि उन्हें पसंद नहीं है कि उनके बाल खींचे जाएं।

विज्ञापन

'दोस्ताना रिश्ते हैं तो मजाक करते हैं'

newzealand pm hair pulling of women

वेट्रेस ने कहा कि आख‌िरकार उन्हें मार्च में सीधे प्रधानमंत्री से इसे रोकने के लिए कहना पड़ा, लेकिन जॉन की ने ऐसा करना जारी रखा। बाद में प्रधानमंत्री ने माफ़ी मांगी और व्यक्तिगत रूप से वेट्रेस को वाइन की दो बोतलें दी।

प्रधानमंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा, "उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में ऐसा किया था। उनका इरादा महिला को कतई असहज महसूस कराने का नहीं था और वह इसके लिए माफी मांगते हैं।"

जॉन की ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा था, "कैफे के कर्मचारियों के साथ उनके बहुत दोस्ताना रिश्ते हैं। हम वहाँ कई तरह के खेल खेलते हैं और मजाक करते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed