फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   newzealand cat burglar

अंधेरे में अंडरवियर चुराती थी ये बिल्ली, आखिरकार पकड़ी गई

Tue, 22 Mar 2016 03:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 Mar 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
newzealand cat burglar
- फोटो : bbc

न्यूजीलैंड में रात के अंधेरे में पुरुषों के अंडरवियर और जुराब की चोरी करने वाली एक बिल्ली पकड़ी गई है। छह साल की टोंकनी नस्ल की बिल्ली 'ब्रिगिट' ने दो महीने में हेमिल्टन सिटी से ग्यारह जोड़े अंडरवियर और पचास के ज्यादा जुराब जमा कर लिए थे।

विज्ञापन


इस बिल्ली की मालिक सारा नाथन ने उसकी इस धूर्त और आश्चर्यजनक हरकत को फेसबुक पर डाला, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने शेयर किया है।

उनका मानना है कि अब यह नासमझी की हद हो गई है, यह सब जिनका भी है वो इसे ढूंढ रहे होंगे। नाथन ने बताया कि सबसे पहले कपड़े साफ करते हुए इन पुराने अंडरवियर को देखकर उन्हें इसके बारे में पता चला।

विज्ञापन

'पड़ोसी भी है परेशान'

newzealand cat burglar

उन्होंने बताया, "यह हमारे घर के किसी सदस्य का नहीं था, और एक दिन मैंने देखा कि ब्रिगिट हमारे बरामदे में एक जुराब को अपने बच्चे की तरह मुंह में पकड़े हुए है। उनका कहना है, "दुर्भाग्य से इस चोरी का शिकार संभवतः हमारे पड़ोस के फ्लैट के लोग ही हैं"।

नाथन ने बताया कि न्यूजीलैंड में बिल्ली को घर में बंद कर रखना आम बात नहीं है और ब्रिगिट किसी पक्षी या जानवर का शिकार नहीं करती है, इसलिए उसे घर में बंद रखना जरूरी नहीं दिखता है।

नाथन ने कहा है कि वो लोग जल्द ही कहीं और जा रहे और अब उनकी बिल्ली को भी चोरी का मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed