{"_id":"5b7d08cb42c792465b68906f","slug":"new-zealand-minister-visits-bicycle-to-hospital-now-given-birth-to-the-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के लिए साइकिल से अस्पताल पहुंचीं थीं न्यूजीलैंड की मंत्री, बेटे को दिया जन्म","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
प्रसव के लिए साइकिल से अस्पताल पहुंचीं थीं न्यूजीलैंड की मंत्री, बेटे को दिया जन्म
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
New Zealand minister
अपनी पहली संतान को जन्म देने के लिए साइकिल से अस्पताल जाने वाली न्यूजीलैंड की मंत्री जूली एन्ने जेंटर ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। प्रसव के लिए वह और उनके जीवनसाथी साइकिल से अस्पताल गए थे और उन्होंने इसकी तस्वीर भी साझा की थी।
जेंटर ने बताया कि उन्होंने मंगलवार शाम को स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। उनके बेटे का वजन लगभग 4.3 किलो है। उन्होंने फेसबुक पर यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री जेसिंडा आरडेर्न ने ट्विटर पर उन्हें बधाई दी। खुद आरडेर्न ने दो महीने पहले बेटी को जन्म दिया है।
बता दें कि न्यूजीलैंड की मंत्री जूली ऐने जेंटर अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए साइकिल चलाते हुए अस्पताल पहुंचीं थीं। ग्रीन पार्टी से सांसद जेंटर साइकलिस्ट भी हैं। प्रसव के लिए वह अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित ऑकलैंड सिटी अस्पताल तक साइकिल चलाते हुए ही पहुंचीं थीं।
विज्ञापन
उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि मैंने और मेरे जीवनसाथी ने साइकिल से जाने का फैसला लिया क्योंकि कार में सहयोगियों के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। लेकिन इससे मेरा मूड भी बहुत बढ़िया हो गया। उन्हें 42 हफ्ते का गर्भ था।