फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   New Zealand christchurch shooting Three indian people dead

न्यूजीलैंड मस्जिद हमलाः गोलीबारी में घायल सात भारतीयों समेत कुल 50 लोगों की मौत

Sun, 17 Mar 2019 04:18 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, क्राइस्टचर्च
वर्ल्ड डेस्क, क्राइस्टचर्च Published by: अजय सिंह Updated Sun, 17 Mar 2019 04:18 AM IST
विज्ञापन
New Zealand christchurch shooting Three indian people dead
फाइल फोटो - फोटो : PTI

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की अल-नूर और लिनवुड मस्जिद में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में घायल सात भारतीयों की मौत हो गई, वहीं इस घटना में मरने वालों की कुल संख्या 50 हो गई है। मृतकों में पिता-पुत्र समेत गुजरात के तीन लोग शामिल हैं। गुजरात के नवसारी के जुनैद यूसुफ, वडोदरा निवासी महबूब खोखर और उनका बेटा इमरान, हैदराबाद का फरहाज अहसान, तेलंगाना के करीमनगर जिले का मोहम्मद इमरान खान और केरल की अंशी करीप्पकुलम शामिल हैं। इससे पहले तीन की मौत की पुष्टि एक समाचार एजेंसी ने की।

विज्ञापन


इंजीनियर फरहाज न्यूजीलैंड में पिछले सात वर्ष से काम कर रहे थे। उनके दो बच्चे हैं। उधर, केरल मूल की एंसी अली क्राइस्टचर्च से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही थीं। वह वहां अपने पति के साथ रहती थीं। साल भर पहले ही दोनों वहां शिफ्ट हुए थे। हैदराबाद के ही रहने वाले एक अन्य भारतीय अहमद इकबाल गोलीबारी में घायल हो गए थे और उनका न्यूजीलैंड के एक अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन


हालांकि, अब वह खतरे से बाहर हैं। इससे पहले शुक्रवार को हैदराबाद के सांसद और एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया था, ‘बताया जाता है कि भारतीय मूल के फरहाज भी उसी मस्जिद में गए थे और अब लापता हैं। उनका परिवार हैदराबाद में है, मैं उनके परिवार की तत्काल मदद करने की अपील करता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed