फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   new record of spend time in space

गेनाडी ने अंतरिक्ष में वक्त बिताने का बनाया नया रिकॉर्ड

Mon, 14 Sep 2015 06:50 PM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
new record of spend time in space

रूसी अंतरिक्ष यात्री गेनाडी पैडलका ने अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा वक्त बिताने का नया रिकॉर्ड बनाया है।पांच बार अंतरिक्ष में गए पैडलका ने कुल 879 दिन वहां बिताए हैं जो पिछले रिकॉर्ड से दो महीने ज्यादा हैं।

विज्ञापन


इससे पहले यह रिकॉर्ड रूस के ही सर्गेई क्रिकालेव ने नाम था। पैडलका अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सोयूज के जरिए शनिवार को कजाखस्तान में उतरे।

अपने पांचवें मिशन में पैडलका 168 दिन अंतरिक्ष में रहे।

Trending Videos

सुरक्षित लौटे पृथ्वी पर

new record of spend time in space

उनके साथ डेनमार्क के आंद्रेस मोगेनसन और कजाखस्तान के एडिन एमबेतोव भी सोयूज टीएमए-16एम के जरिए सुरक्षित पृथ्वी पर लौटे।

मोगेनसन और एमबेतोव दस दिन अंतरिक्ष में रहे और वे अंतरिक्ष में जाने वाले अपने देशों के पहले नागरिक हैं।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर इस समय अमेरिका के स्कॉट कैली, रूस के मिखाइल कोर्निएंको, सर्गेई वोल्कोव और ओलेग कोनोनेंको तथा जापान के किमिया युई मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed