फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   new primeminister of australia

टर्नबुल होंगे ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री, एबट की जगह लेंगे

Tue, 15 Sep 2015 01:49 PM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
new primeminister of australia

मैल्कम टर्नबुल ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री होंगे। वे टोनी एबट की जगह लेंगे।एबट की सरकार का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ था, पर वे लिबरल पार्टी की अंदरूनी वोटिंग में टर्नबुल से हार गए।

विज्ञापन


टर्नबुल को 54 और एबट को 44 वोट मिले।एबट जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और उसके बाद टर्नबुल को पद की शपथ दिलाई जाएगी।

Trending Videos

2013 के बाद चौथे पीएम

new primeminister of australia

टर्नबुल साल 2013 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के चौथे प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने संसद भंग करने और नया चुनाव कराने की संभावनाओं को खारिज करते हुए उम्मीद जताई है कि संसद कार्यकाल पूरा करेगी।

अपना कार्यकाल पूरा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के अंतिम प्रधानमंत्री जॉन हॉवर्ड थे। वे साल 2007 में पद से हटे थे।लेबर पार्टी की जूलिया गिलार्ड को उनकी ही पार्टी के केविन रड ने 2013 में नेतृत्व की प्रतिस्पर्धा में हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed