फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   New Prime Minister name will decide in Sri Lanka till Monday

श्रीलंका में नए प्रधानमंत्री के नाम का एलान सोमवार तक, विक्रमसिंघे नहीं बनेंगे दोबारा

Sat, 15 Dec 2018 01:15 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 15 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
New Prime Minister name will decide in Sri Lanka till Monday
मैत्रीपाल सिरिसेना

श्रीलंका में जारी सियासी गतिरोध के बीच राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरीसेना ने कहा कि सोमवार तक नए प्रधानमंत्री और कैबिनेट का ऐलान किया जाएगा। सिरीसेना ने यह भी कहा कि वह अपदस्थ प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को दोबारा देश का प्रधानमंत्री नियुक्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन


श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को अपने फैसले में राष्ट्रपति सिरीसेना द्वारा संसद को भंग करने के कदम को असंवैधानिक ठहराया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद यूनाइटेड पीपल्स फ्रीडम अलायंस (यूपीएफए) की बृहस्पतिवार रात विशेष बैठक बुलाई गई, जिसमें सिरीसेना भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


बैठक में शीर्ष अदालत के फैसले की समीक्षा करने के बाद राष्ट्रपति ने कहा कि वह सोमवार तक नए प्रधानमंत्री और नई कैबिनेट का एलान करेंगे। सिरिसेना ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन विक्रमसिंघे को दोबारा देश का प्रधानमंत्री नहीं बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed