{"_id":"a4888ba604e559286797943639eeb077","slug":"new-hostage-video-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रितानी बंधक का वीडियो जारी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
ब्रितानी बंधक का वीडियो जारी
Updated Fri, 19 Sep 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ब्रितानी नागरिक का वीडियो सामने आया है। माना जा रहा है कि इस्लामिक स्टेट ने इन्हें बंधक बना रखा है।
विज्ञापन
वीडियो में नारंगी रंग के कपड़े पहने बंधक कह रहा है कि वो एक कैदी है।
ध्यानपूर्वक लिखे हुए एक वक्तव्य को पढ़ते हुए ये ब्रितानी नागरिक कह रहे हैं कि अमरीका और ब्रिटेन एक और युद्ध में क्यों शामिल हो रहे हैं।
इसके बाद वो कह रहे हैं कि आने वाले दिनों में वो इस्लामिक स्टेट के सिद्धांतों के बारे में कुछ और 'कार्यक्रम' जारी करेंगे।
इस्लामिक स्टेट अब तक तीन बंधकों की हत्या के वीडियो जारी कर चुका है। इनमें से दो अमरीकी पत्रकार और एक ब्रितानी सहायता कर्मी थे।
हाल ही में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अभियान की घोषणा की थी लेकिन उन्होंने ये भी कहा था कि अमरीकी सैनिक किसी जमीनी युद्ध में शामिल नहीं होंगे।