फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   new heritage trail in singapur at little bharat

सिंगापुर के ‘लिटिल भारत’ में शुरू हुई नई हेरिटेज ट्रेल

Thu, 26 Jan 2017 03:57 AM IST
एजेंसी/सिंगापुर
एजेंसी/सिंगापुर Updated Thu, 26 Jan 2017 03:57 AM IST
विज्ञापन
  new heritage trail in singapur at little bharat
लिटिल इंडिया, सिंगापुर
सिंगापुर में स्थित 200 साल पुराने ‘लिटिल इंडिया’ में सिंगापुर का पहला आधिकारिक हेरिटेज ट्रेल शुरू किया गया। इस हेरिटेज ट्रेल में चार प्रतिष्ठित हिंदू मंदिर और एक महात्मा गांधी मेमोरियल प्रतिमा सहित 40 स्थल शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


नेशनल हेरिटेज बोर्ड (एनएचबी) ने कहा कि इस नई ट्रेल को विशेष थीम मार्गों से सजाया गया है। यहां पर आपको तीन छोटे आकार के मार्ग मिलेंगे जो आस-पास के अलग-अलग नजारे दिखाएंगे। यह एनएचबी की 16वीं नई हेरिटेज ट्रेल है। इस सीमा में इन 40 ऐतिहासिक स्थलों में शुरूआती भारतीय मुस्लिम प्रवासियों से संबंधित दो मस्जिद और चीनी व बौद्ध मंदिर शामिल हैं। 
विज्ञापन


यहां पर 18 निशानों के साथ पर्यटक सड़क किनारे की दुकानों पर मसाले, ताजे फल और भारतीय फूल का आनंद ले सकेंगे। सिंगापुर के एनएचबी ने चार किलोमीटर लंबा हेरिटेज ट्रेल शुरू किया है जो कि सदियों पुराने सेरंगून रोड के 200 साल पुराने एन्क्लेव के आस-पास है। इसे भारतीय मजदूरों और कैदियों द्वारा बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed