{"_id":"59214fd54f1c1b3c6a535b18","slug":"netherlands-king-willem-alexander-revealed-that-his-working-as-pilot-for-21-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीदरलैंड के राजा ने खोला राज, 21 साल से कर रहे हैं पायलट की नौकरी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नीदरलैंड के राजा ने खोला राज, 21 साल से कर रहे हैं पायलट की नौकरी
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार
Updated Sun, 21 May 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीदरलैंड के राजा का ऐसा अनोखा राज सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। किंग विलम अलेंक्जेंडर ने खुद इस राज का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे 21 साल से पायलट की नौकरी कर रहे हैं और चौंका देने वाली बात है कि उन्हें जल्दी से कोई पहचान भी नहीं पाता था।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन उड़ाने का शौक रखने वाले विलम ने बताया कि जब वे पायलट की ड्रेस में होते हैं, तो लोग उन्हें पहचान नहीं पाते हैं। वे सालों से केएलएम एयरलाइंस का प्लेन उड़ा रहे हैं। 50 साल के वेलम ने 1985 में प्लेन उड़ाना सीखा था। उन्होंने बतौर गेम्स पायलट अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद वे बतौर को-पायलट नौकरी करने लग गए।
विज्ञापन
जब वे 2013 में 1 करोड़ 70 लाख लोगों के राजा बने उसके बाद भी उन्होंने अपनी नौकरी नहीं छोड़ी। उन्हें प्लेन उड़ाने की दीवानगी इस कदर थी कि वे इसके लिए केन्या तक पहुंच गए थे। खास बात है कि उन्हें पायलेट के लाइसेंस के लिए मश्कत नहीं करनी पड़ी थी, क्योंकि वे रॉयल नीदरलैंड एयफोर्स के लिए भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
बोइंग 737 उड़ाना चाहते हैं विलेम
netherland
वे अभी तक फोकर 70 प्लेन उड़ाते थे, लेकिन अब वे बोइंग 737 उड़ाना चाहते हैं। इसको उड़ाने पर वे यात्रियों को ज्यादा दूर तक ले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्लेन उड़ाना बेहद अच्छा लगता है। ये भी खास है कि एक जगह से दूसरी जगह पहुंचना, वो भी यात्रियों से भरे प्लेन को ले जाना। बताया जा रहा है कि वे साल के 150 घंटे फ्लाइट उड़ाने में व्यस्त होते हैं।