एक विमान हादसे में हुई थी नेताजी की मौत: वेबसाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रहस्यमय तरीके से गायब होने और उनकी मौत पर से पर्दा उठाने का प्रयास करते हुए ब्रिटेन की एक वेबसाइट ने चश्मदीदों के हवाले से खुलासा किया है।
इस वेबसाइट का कहना है कि नेताजी की मृत्यु ताइवान के एक विमान हादसे में हुई थी। पांच चश्मदीदों, जिनमें नेताजी के एक सहयोगी, जापान के दो डॉक्टर, एक दुभाषिया और ताइवान की एक नर्स शामिल है।
इनके हवाले से कहा गया है कि इंडियन नेशनल आर्मी के संस्थापक की मौत ताइपे हवाईअड्डे के बाहरी क्षेत्र में हुए एक विमान हादसे के बाद 18 अगस्त 1945 को हुआ था। http://www.bosefiles.info/ ने अपने बयान में कहा है, ‘इन पांचों चश्मदीदों के बीच इस बात को लेकर कोई भिन्न राय नहीं है कि बोस की मौत 18 अगस्त 1945 की रात को हुई थी।’
अंतिम शब्दों की पुष्टि हो रही है
बोस के सहायक कर्नल हबीबुर रहमान ने इन हादसे के छह दिन बाद 24 अगस्त 1945
को एक लिखित और हस्ताक्षरित बयान दिया था जिसमें उनसे बोस द्वारा कहे गए
अंतिम शब्दों की पुष्टि होती है। रहमान हादसे के दिन बोस के साथ थे लेकिन
वह बच गए।
रहमान के बयान में कहा गया है, ‘निधन से पहले उन्होंने (बोस
ने) मुझसे कहा था कि उनका अंत नजदीक है और उन्होंने मुझसे यह संदेश उनकी
तरफ से देशवासियों को देने कहा था- ‘मैं भारत की आजादी के लिए अंत तक लड़ा
और अब मैं उसी प्रयास में अपना जीवन दे रहा हूं। देशवासी स्वतंत्रता संघर्ष
जारी रखें जब तक कि देश स्वतंत्र न हो जाए। आजाद हिंद जिंदाबाद’।