{"_id":"59256a994f1c1bc643535ca7","slug":"nepal-s-prime-minister-pushpa-kamal-dahal-prachanda-resigned","type":"story","status":"publish","title_hn":" नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने दिया इस्तीफा, शेर बहादुर के लिए छोड़ा PM का पद","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने दिया इस्तीफा, शेर बहादुर के लिए छोड़ा PM का पद
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Wed, 24 May 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
प्रचंड
- फोटो : nepalitimes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। नेपाल में स्थानीय चुनावों का पहले चरण पूरा होने के बाद प्रचंड ने एनसी के अध्यक्ष राष्ट्रपति शेर बहादुर देउबा के लिए प्रधानमंत्री पद छोड़ने का वादा किया था।
विज्ञापन
नेपाल मीडिया के मुताबिक, प्रचंड अपने इस्तीफे की घोषणा मंगलवार को नेपाली की संसद में करना चाहते थे, लेकिन विपक्षी यूएमएल द्वारा संसद की कार्यवाही में बाधा डालने से वह इस्तीफा नहीं दे पाए।
विज्ञापन
संसद की कार्यवाही बुधवार को स्थगित हो गई जिसकी वजह से प्रचंड ने टीवी पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की। 28 मिनट के संबोधन में प्रचंड ने प्रधानमंत्री रहते अपनी उपलब्धियों का जिक्र किया।
विज्ञापन
प्रचंड ने कहा कि उनके नौ महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों में स्थानीय चुनावों का पहला चरण, बिजली की कमी को समाप्त करना और बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव पर चीन के साथ समझौता शामिल रहे।
Nepal media reports Prime Minister Pushpa Kamal Dahal 'Prachanda' has resigned pic.twitter.com/uvpu9D5TQ7
— ANI (@ANI_news) May 24, 2017