फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Nepal's Prime minister hospitalised after lungs infection

फेफड़े में संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए नेपाल के प्रधानमंत्री ओली

Mon, 29 Oct 2018 03:33 PM IST
भाषा, काठमांडू
भाषा, काठमांडू Updated Mon, 29 Oct 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
Nepal's Prime minister hospitalised after lungs infection
KP Oli

नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. ओली को सोमवार को फेफड़े में संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। ‘काठमांडू पोस्ट’ ने अस्पताल की ओर से जारी एक बयान के हवाले से बताया है कि फेफड़े में संक्रमण के बाद ओली (66) को काठमांडू के मनमोहन कार्डियोथोरैसिक वैस्क्यूलर एंड ट्रांसप्लांट सेंटर में भर्ती कराया गया। बयान के मुताबिक, ओली मौसमी बुखार (फ्लू) के कारण पिछले कुछ दिनों से बीमार थे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के इलाज में शामिल डॉ. अरुण शयामी ने बताया कि ओली को सोमवार की सुबह अस्पताल ले जाया गया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। शयामी ने कहा, ‘‘फेफड़े में संक्रमण को लेकर उनका इलाज कर रहे हैं। उन्हें नसों के जरिए एंटीबायोटिक दिए जा रहे हैं।’’ 
विज्ञापन


अस्पताल ने बयान जारी कर पुष्टि की कि प्रधानमंत्री को तड़के साढ़े चार बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीने में संक्रमण और रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) स्तर में असंतुलन के लक्षण नजर आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओली पिछले कुछ दिनों से बैठकों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहे। उन्होंने रविवार को अपने सरकारी आवास में कुछ देर के लिए कैबिनेट की एक बैठक की थी। सर्दी-बुखार के कारण सेहत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने ओली को तीन दिन आराम करने का सुझाव दिया था।


ओली ने 2014 में नयी दिल्ली में इलाज के सिलसिले में काफी लंबा वक्त बिताया था। इस बीच, नेपाल के कई प्रमुख नेताओं ने अस्पताल जाकर ओली के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल में ओली के कई शुभचिंतक और पार्टी के कई कार्यकर्ता इकट्ठा हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed