फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Nepal's first transgender Couple marriage finds acceptance

नेपाल के पहले ट्रांसजेंडर दंपती को मिली कानूनी और सामाजिक मंजूरी

Tue, 10 Oct 2017 04:18 AM IST
एजेंसी, डडेलधुरा
एजेंसी, डडेलधुरा Updated Tue, 10 Oct 2017 04:18 AM IST
विज्ञापन
Nepal's first transgender  Couple marriage finds acceptance
नेपाली ट्रांसजेंडर कपल - फोटो : APF
नेपाल के ग्रामीण इलाके  में पैदा होने वाली और लड़के के रूप में पाली गई मोनिका शाही नाथ ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन वह दुल्हन बनेंगी और उन्हें एक पत्नी और बहू के रूप में स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन


नेपाल में ट्रांसजेंडरों के लिए कोई विशेष कानून नहीं होने के बावजूद 40 वर्षीय मोनिका जिलाधिकारी से विवाह प्रमाणपत्र पाने वाली नेपाल की पहली ट्रांसजेंडर बन गई हैं। 
विज्ञापन


मोनिका ने मई में 22 वर्षीय रमेश नाथ योगी से शादी की थी। शुरूआत में उन्हें डर था कि एक ट्रांसजेंडर महिला के रूप में उनके ससुराल वाले उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बहुत ही आश्चर्यजनक तरीके से मोनिका के ससुराल वालों ने उन्हें मंजूरी दे दी। मोनिका ने कहा कि पति और पत्नी के रूप में स्वीकार्यता मिलने के बाद हम खुश हैं। 

बता दें कि इससे पहले 2015 में अन्य जेंडर ‘ओ’ के लिए पासपोर्ट पाने वाली भी वह पहली ट्रांसजेंडर नेपाली थीं। मोनिका ने कहा कि मैंने कभी सपने भी नहीं सोचा था कि मैं किसी की पत्नी बनूंगी और मुझे बहू का प्यार मिलेगा।

योगी के परिवार ने शुरूआत में विरोध जताया लेकिन अब समुदाय ने दंपती को स्वीकार कर लिया है। नाथ ने कहा कि मुझे किसी की पत्नी होने का आशीर्वाद मिला है, लेकिन सरकार को कानून बदलने की जरूरत है ताकि लोग आसानी से उस व्यक्ति से शादी कर सकें जिससे वे प्यार करते हैं।


परिवार की शर्मिंदगी से लगता थी डर
मोनिका का पालन-पोषण पश्चिमी नेपाल के एक ग्रामीण इलाके में एक लड़के मनोज के रूप में हुआ था। उन्होंने कहा कि ‘‘मैं हमेशा अलग महसूस करती थीं। स्कूल में, लड़कियों के साथ बैठना पसंद करती थी और लड़कियों के कपड़े पहनना पसंद करती थी।’’ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed