{"_id":"59d9470d4f1c1bd9798b55c5","slug":"nepal-s-envoy-deep-kumar-upadhyay-resigns-in-india-for-contest-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव लड़ने के लिए भारत में नेपाल के राजदूत दीप कुमार का इस्तीफा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
चुनाव लड़ने के लिए भारत में नेपाल के राजदूत दीप कुमार का इस्तीफा
एजेंसी, काठमांडू
Updated Sun, 08 Oct 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय
- फोटो : DD news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने अपने देश में संसदीय चुनाव लड़ने की खातिर पद से इस्तीफा दे दिया है। उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने सामाजिक जीवन में उतरने के लिए दस्तावेज सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
नेपाल के बड़े अखबार ‘हिमालयन टाइम्स’ ने यह जानकारी प्रकाशित करते हुए बताया कि भारत में नेपाल के राजदूत ने अपना इस्तीफा उप प्रधानमंत्री व विदेशी मामलों के मंत्री कृष्ण बहादुर महारा को सौंप दिया है। यह माना जा रहा है कि उपाध्याय ने अपने पद से इस्तीफा इसलिए दिया है क्योंकि वह अब राजनीति में दोबारा आना चाहते हैं।
विज्ञापन
मंत्रिपरिषद द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार करने के बाद वह इस पद से मुक्त हो जाएंगे। दीप कुमार उपाध्याय को सुशील कोइराला सरकार में अप्रैल-2015 को बतौर राजदूत नियुक्ति मिली थी। मई 2016 में सीपीएन-यूएमएल के नेतृत्व वाली केपी शर्मा ओली सरकार द्वारा उन्हें देशहित के खिलाफ काम करने के आरोप में वापस बुला लिया गया और पिछले साल प्रचंड सरकार ने उन्हें दोबारा इस पद पर नियुक्त किया था।
विज्ञापन