नेपाल में बारिश और भूस्खलन से 16 मरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से 16 लोगों के मारे जाने और 30 लोगों के लापता होने की खबर है। अधिकारियों के अनुसार इस आपदा से पश्चिम नेपाल के कास्की ज़िले के कम से कम दो गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
कास्की ज़िले के मुख्य ज़िला अधिकारी कृष्णा बहादुर राउत ने बीबीसी से बातचीत में बताया कि उन्हें डर है कि राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों को घरों के मलबे में दबे लोगों को निकालने में वक्त लग सकता है। वे कहते हैं "ऐसे में मरनेवालों की संख्या बढ़ सकती है।"
30 घर भूस्खलन से दब गए
नेपाल भूस्खलनमुख्य ज़िला अधिकारी ने बताया कि लुम्ले और भाडौरे गांव इस आपदा से अधिक प्रभावित हैं जहां क़रीब 30 घर भूस्खलन से दब गए हैं। यहां क़रीब 30 लोग लापता हैं।
ख़बरों के अनुसार बुधवार रात तक मूसलाधार बारिश से इलाके में दो झूलते पुल को नुक़सान पहुंचा है। राउत बताते हैं, ''प्रभावित इलाके में एक बचाव दल पहुंच चुका है।
भूस्खलन से बंद पड़े पोखरा-बागलुंग राजमार्ग को साफ कर अन्य बचाव दल भी प्रभावित इलाके में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।''