{"_id":"5b25ca474f1c1b644d8b7084","slug":"nepal-prime-minister-kp-sharma-oli-will-visit-china-on-june-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की यात्रा पर जाएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री, आर्थिक गलियारे पर करेंगे बात","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
चीन की यात्रा पर जाएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री, आर्थिक गलियारे पर करेंगे बात
एजेंसी, काठमांडू
Updated Sun, 17 Jun 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली 19 जून को चीन की यात्रा पर जाएंगे। छह दिवसीय इस दौरे पर कोली चीन के महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशेटिव (बीआरआई) के तहत चीन-नेपाल आर्थिक गलियारे की शुरुआत पर बात करेंगे।
विज्ञापन
इस आर्थिक गलियारे से भारत पर नेपाल की निर्भरता कम होगी और साथ ही सैन्य क्षेत्र में चीन का प्रभाव और महत्व भी बढ़ेगा। दूसरी तरफ चीन भारत को बीआरआई में शामिल करना चाहता है। चाहे वह ऐसा पड़ोसी देशों में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का निर्माण कर ही ऐसा क्यों न करे।
विज्ञापन
बता दें कि भारत के सदाबहार दोस्त नेपाल के पीएम केपी ओली को चीन का पक्षधर माना जाता है। साल 2016 में अपने छोटे से पीएम कार्यकाल के दौरान नेपाली पीएम ओली ने दोनों देशों के बीच ट्रांजिट और ट्रांसपोर्ट समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन