{"_id":"5bc7d1f9bdec2269796a8d2c","slug":"nepal-pm-will-send-invitation-to-pm-modi-in-lord-ram-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को भगवान राम की ‘बारात’ का न्योता भेजेंगे नेपाल के पीएम","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पीएम मोदी को भगवान राम की ‘बारात’ का न्योता भेजेंगे नेपाल के पीएम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Oct 2018 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली 12 दिसंबर को विवाह पंचमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करेंगे। विवाह पंचमी के दिन ही भगवान राम और सीता की शादी हुई थी। काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक, ओली के मुख्य सलाहकार बिष्णु रिमाल ने बुधवार को बताया कि दोनों नेताओं के बीच इसको लेकर बात हुई है।
विज्ञापन
रिमला ने बताया कि ओली भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को प्रतीकात्मक विवाह समारोह में आमंत्रित करने के लिए पत्र भेजेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर चर्चा और तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है। अखबार के मुताबिक, मोदी अयोध्या से भगवान राम की बारात जनकपुर लेकर आएंगे, जहां माता सीता का जन्म हुआ था। अगस्त में बिम्स्टेक सम्मेलन के दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच विवाह पंचमी में शामिल होने को लेकर चर्चा हुई थी।
विज्ञापन