{"_id":"5af8cb8a4f1c1beb408b50a4","slug":"nepal-pm-said-explore-possibilities-of-developing-railways-and-waterways-with-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल के बीच रेल व जलमार्ग की संभावनाएं तलाशने को बनेगी टास्क फोर्स","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारत-नेपाल के बीच रेल व जलमार्ग की संभावनाएं तलाशने को बनेगी टास्क फोर्स
एजेंसी, काठमांडू
Updated Mon, 14 May 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा खत्म होने के एक दिन बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने रविवार को उन्हें धन्यवाद कहा। ओली ने ट्वीट के जरिए उन्हें धन्यवाद कहते हुए इस दौरे को पूरी तरह सफल बताया।
विज्ञापन
रविवार को ही उन्होंने नेपाल की संसद को भी मोदी के दौरे में हुई बातचीत की जानकारी दी, जिसमें उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच रेल और जलमार्ग की संभावनाओं को तलाशने के लिए तकनीशियनों की एक टास्कफोर्स गठित करने पर सहमति बनी है, जिसका गठन जल्द कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मोदी ने अपनी दो दिवसीय यात्रा शनिवार को खत्म की थी, जिसमें वे ओली से वार्ता करने के साथ ही जानकी माता मंदिर, मुक्तिनाथ और पशुपतिनाथ मंदिर भी गए थे। ओली ने नेपाली संसद के सामने दौरे की अहम सफलताओं में रामायण सर्किट से नेपाल को जोड़ने और अरुण-3 जल विद्युल परियोजना की नींव रखने को गिनाया। साथ ही कहा कि दो पड़ोसी देशों के मौजूदा संबंधों को ये दौरा नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा।
विज्ञापन
ओली जल्द जाएंगे चीन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने रविवार को ये भी कहा कि अब वे जल्द ही चीन के अधिकृत दौरे पर भी जाएंगे। हालांकि उन्होंने इस दौरे की तारीख घोषित नहीं की। बता दें कि नेपाल का झुकाव हालिया दिनों में भारत के बजाय चीन की तरफ बढ़ा है और चीन ने उनके यहां बड़े निवेश का आश्वासन दिया है।