फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   nepal pm pushpa kamal dahal prachanda to visit India

अगले महीने भारत आएंगे नेपाल के नए प्रधानमंत्री प्रचंड

Mon, 22 Aug 2016 03:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Aug 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
nepal pm pushpa kamal dahal prachanda to visit India
नेपाल के नए प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड

नेपाल के नए प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड अगले महीने भारत दौर पर आएंगे। प्रचंड का प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला विदेश दौरा होगा। प्रधानमंत्री प्रचंड 15 सितंबर को भारत की तीन दिन की यात्रा पर आएंगे। इकोनोमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक अभी तक प्रचंड के भारत दौरे की आधिकारिक पर घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उच्च पदस्थ सूत्रों ने नेपाल के प्रधानमंत्री के भारत दौरे की पुष्टि की है।

विज्ञापन


भारतीय दूतावास के सूत्रों के मुताबिक नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड के विशेष प्रतिनिधि के तौर पर भारत आए उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री बिमलेंद्र निधि ने भारतीय अधिकारियों से प्रचंड की यात्रा के संबंध में बातचीत की। 
विज्ञापन


भारत आए बिमलेंद्र निधि जब प्रधानमंत्री मोदी से मिलने गए तो उन्होंने प्रचंड के नेतृत्व में नेपाल में बनी नई सरकार को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मोदी ने बिमलेंद्र निधि के जरिए प्रचंड को भारत आने का निमंत्रण भी दिया था। मुलाकात के दौरान निधि ने नेपाल के ताजा हालातों के बारें में भी भारतीय प्रधानमंत्री को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,'भारत, नेपाल में भूकंप के बाद पुननिर्माण की कोशिशो में वहां के लोगों और सरकार का सहयोग करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।' मोदी ने नेपाल के लोगों के साथ दोस्ती के परंपरागत रिश्ते को मजबूत करने की प्रतिवबद्धता को दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed