फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Nepal passes new legislation in parliament, women can stay at home during periods

नेपाल की संसद में नया कानून पारित, पीरियड्स के दौरान घर में रह सकेंगी महिलाएं

Thu, 10 Aug 2017 09:24 AM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Thu, 10 Aug 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Nepal passes new legislation in parliament, women can stay at home during periods

नेपाल की संसद ने एक कानून पारित कर उस प्राचीन हिंदू परंपरा पर रोक लगा दी है जिसके तहत पीरियड्स के दौरान महिलाओं को घर से बाहर रखा जाता है। नए कानून के तहत महिलाओं को पीरियड्स के दौरान घर से बाहर रहने के लिए मजबूर करने की परंपरा को मानने के लिए बाध्य करने वालों को तीन महीने की सजा या तीन हजार नेपाली रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।

विज्ञापन


नेपाल के कई इलाकों में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अपवित्र माना जाता है। देश के कई दूरस्थ इलाकों में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को घर के बाहर बनी झोपड़ी या कोठरी में रहने के लिए मजबूर भी किया जाता है। इसे चौपदी प्रथा कहते हैं। चौपदी प्रथा के तहत पीरियड्स से गुजर रही महिलाओं के साथ अछूतों की तरह बर्ताव किया जाता है और उन्हें घर के बाहर रहना पड़ता है।

विज्ञापन

चौपदी प्रथा का पालन करते हुए कई लड़कियों की मौत हुई

Nepal passes new legislation in parliament, women can stay at home during periods

बीते महीने घर के बाहर बनी झोपड़ी में सो रही एक किशोरी की सांप के काटने से मौत हो गई थी। 2016 में भी चौपदी प्रथा का पालन करते हुए दो किशोरियों की मौत हुई थी। इनमें से एक ने ठंड से बचने के लिए आग जलाई थी जिसके धुएं से दम घुटकर उसकी मौत हो गई थी जबकि दूसरी महिला की मौत की वजह पता नहीं चल सकी थी। 

इस परंपरा पर दस साल पहले ही देश के सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी, लेकिन इसके बावजूद कई इलाकों, विशेषकर पश्चिमी नेपाल के कई गांवों में ये अब भी जारी है। चौपदी प्रथा के जारी रहने की एक वजह ये भी थी कि ऐसा करने वालों को दंडित करने के लिए कोई कानून नहीं था। हालांकि नए कानून को लागू होने में भी एक साल तक का समय लग सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed