{"_id":"589ce72a4f1c1b945237bbff","slug":"nepal-interpol-issues-a-red-corner-notice-to-77-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरपोल ने नेपाल के 77 लोगों को रेड नोटिस किया जारी ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इंटरपोल ने नेपाल के 77 लोगों को रेड नोटिस किया जारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कपिलवस्तु
Updated Fri, 10 Feb 2017 06:46 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल पुलिस आर्गनाइजेशन ने अपराधियों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए रेड नोटिस की सूची जारी की है। सूची के अनुसार 77 नेपालियों को रेड नोटिस जारी किया गया है। नेशनल सेंट्रल ब्यूरो नेपाल के अनुसार अन्य देशों के आग्रह पर 65 और नेपाल के आग्रह पर 15 नेपालियों के विरुद्ध रेड नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
रेड नोटिस आपराधिक घटना में संलिप्त अभियुक्तों पर सदस्य राष्ट्र के आग्रह पर इंटरपोल जारी कर गिरफ्तारी वारंट निकालता है। जिस देश में उनकी मौजूदगी होती है वहां की पुलिस इन्हें गिरफ्तार करती है।
विज्ञापन
नेपाल प्रहरी के सहप्रवक्ता ठाकुर ज्ञवाली ने कहा कि नेपाल से बढ़ते पलायन के कारण विदेशों में नेपाली अपराध में संलिप्त पाए गए हैं। रेड नोटिस पांच वर्ष के अंतराल पर जारी होती है।
विज्ञापन