फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Nepal gets Vidya Devi Bhandari as first lady President

नेपाल को विद्या देवी भंडारी के रूप में मिलीं पहली महिला राष्ट्रपति

Wed, 28 Oct 2015 11:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Oct 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Nepal gets Vidya Devi Bhandari as first lady President

नेपाल में सत्ताधारी सीपीएन-यूएमएल की नेता विद्या देवी भंडारी को राष्ट्रपति चुन लिया गया। वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी।

विज्ञापन


उन्होंने नेपाली कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी को 100 से अधिक मतों से हराया। 54 वर्षीय भंडारी सीपीएन-यूएमएल की उपाध्यक्ष और पार्टी के पूर्व स्वर्गीय महासचिव मदन भंडारी की पत्नी हैं।

राष्ट्रपति पद के चुनाव में संसद में उन्हें 327 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नेपाली कांग्रेस के कुल बहादुर गुरुंग को 214 मत मिले। वह निवर्तमान राष्ट्रपति राम बरन यादव की जगह लेंगी।
विज्ञापन


वर्ष 2008 में नेपाल के गणतंत्र बनने के बाद यादव को पहला राष्ट्रपति चुना गया था। देश में 20 सितंबर को संविधान लागू होने के साथ संसद सत्र की शुरुआत के एक माह के भीतर नए राष्ट्रपति का चुनाव करवाना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद के अध्यक्ष ओंसारी घारती ने भंडारी को नेपाल का नया राष्ट्रपति चुने जाने की घोषणा की।

दिग्गज कम्युनिस्ट नेता हैं भंडारी

Nepal gets Vidya Devi Bhandari as first lady President

भंडारी ने यूएमएल के सहयोगी दलों सीपीएन (माओवादी), आरपीपी (एन) और एमजेएफ (डी) का समर्थन मिला, जबकि गुरुंग को केवल नेपाली कांग्रेस के सांसदों के वोट मिले। भंडारी ने 1979 में वामपंथी छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह सीपीएन (एमएल) की सदस्य बनीं और भूमिगत हो गईं।

उन्होंने मोरंग जिले से पंचायती व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इसी दौरान उन्होंने पूर्व कम्युनिस्ट नेता मदन कुमार भंडारी के साथ शादी की।

नेपाल में 1990 में पंचायत व्यवस्था खत्म होने और बहुदलीय लोकतंत्र की शुरुआत के बाद सीपीएन (एमएल) और सीपीएन (माओवादी) का विलय हो गया और नई पार्टी सीपीएन (यूएमएल) बनी, जिसके महासचिव भंडारी के पति बने।

वर्ष 1993 में पति मदन भंडारी की हादसे में मौत के बाद विद्या भंडारी ने राजनीति में दूसरी पारी की शुरुआत की और पूर्व प्रधानमंत्री कृष्ण प्रसाद भट्टाराई के खिलाफ चुनाव लड़ा और उन्हें पराजित किया।

इसके बाद उन्होंने 1994 और 1999 के संसदीय चुनाव में भी जीत दर्ज किया। वर्ष 2009 के जनांदोलन-2 के बाद बनी अंतरिम संसद की भी वह सदस्य थीं। वह प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल की सरकार में रक्षा मंत्री रहीं।

वह करीब दो दशक से पार्टी की महिला शाखा ऑल नेपाल वुमेन एसोसिएशन की अध्यक्ष हैं। उन्हें 2009 और 2014 में पार्टी उपाध्यक्ष चुना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed