{"_id":"ffab651c8881f50580068fc2d8963aa5","slug":"nepal-blizzard-hindi-news-ss","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में बर्फीला तूफान, 29 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
नेपाल में बर्फीला तूफान, 29 की मौत
Updated Thu, 16 Oct 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य नेपाल में बर्फीले तूफान और हिमस्खलन की कई घटनाओं में कम से कम 26 ट्रैकर्स और और तीन किसानों के मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा लोग अन्नपूर्णा सर्किट में मारे गए हैं जहां के बर्फीले तूफान में इसराइल और पोलैंड के दो-दो नागरिकों और आठ नेपाली नागरिकों की मौत हो गई।
सर्किट से लौट से लौट रहे कई ट्रैकर्स भी लापता हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
भयानक दौर
बीबीसी के लिए नेपाल में कई वर्षों तक रिपोर्टिंग कर चुके चार्ल्स हेवीलैंड का कहना है कि इस क्षेत्र में खराब मौसम का यह अबतक का सबसे भयानक दौर है।
पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हिम-स्खलनों में 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इनमें स्थानीय लोगों के अलावा कनाडा, स्लोवाकिया और भारत के नागरिक भी शामिल हैं।
भारी बारिश में एक फ्रांसीसी नागरिक के गंडकी नदी में बहने से मौत हो गई।
पडोसी देश भारत में चक्रवाती तूफान हुदहुद के चलते नेपाल में भारी बारिश हुई है।
उपग्रहों से मिली तस्वीरों से संकेत मिला है कि चक्रवाती तूफान हुदहुद भारत से नेपाल और फिर चीन की ओर बढ रहा है।
कई हादसे
नेपाल की ट्रैकिंग और पर्वतारोहण उद्योग के लिए मौजूदा साल अच्छा नहीं रहा है।
अप्रैल में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट में एक हिमस्खलन में 18 शेरपाओं की मौत हो गई थी। इसके बाद से माउंट एवरेस्ट के लिए अभियानों में भारी कमी आई है।
विज्ञापन
अक्टूबर का महीना ट्रैकिंग के लिए अच्छा माना जाता है। हजारों की संख्या में पर्यटक ट्रैकिंग के लिए नेपाल आते हैं। लेकिन बर्फीले तूफान और हिमस्खलन से पर्यटकों में चिंता है।
विज्ञापन