फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Nelson Mandela's ex-wife Winnie dies

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ संग्राम फूंकने वाली नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी का निधन

Tue, 03 Apr 2018 06:29 AM IST
एजेंसी, जोहानिसबर्ग
एजेंसी, जोहानिसबर्ग Updated Tue, 03 Apr 2018 06:29 AM IST
विज्ञापन
Nelson Mandela's ex-wife Winnie dies
विनी
दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीति के खिलाफ संग्राम फूंकने वाली विनी मंडेला का सोमवार को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। विनी दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी थीं। उनके परिवार के प्रवक्ता ने बताया कि विनी लंबे समय से बीमार थीं। उन्हें इस साल के शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों की राय पर घर में ही उनकी सेवा की जा रही थी। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के सामने ही अंतिम सांस ली। 1936 में नेल्सन मंडेला के साथ मुलाकात के बाद उन्होंने अपना जीवन समाज को समर्पित कर दिया था। नेल्सन मंडेला के जेल में रहने के दौरान उन्होंने अकेले रंगभेद की नीति के खिलाफ लड़ाई जारी रखी। दक्षिण अफ्रीका में उन्हें प्यार से ‘उमामा वेथू’ कहा जाता है, जिसका अर्थ ‘राष्ट्रजननी’ होता है। विनी और नेल्सन मंडेला 38 साल तक पति-पत्नी रहे। इस दौरान नेल्सन मंडेला 27 साल जेल में भी रहे थे। जेल से रिहा होने के करीब दो साल बाद दोनों ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed