फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   nelson mandela on south african currency notes

दक्षिण अफ्रीकी नोटों पर अब मंडेला

Wed, 07 Nov 2012 04:54 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 07 Nov 2012 04:54 PM IST
विज्ञापन
nelson mandela on south african currency notes

दक्षिण अफ्रीका में अब नोटों पर नेल्सन मंडेला की तस्वीर दिख रही है। उनकी छवि वाले बैंक नोट अब सर्कुलेशन में आ गए हैं।

विज्ञापन


दक्षिणी अफ्रीका में पहली बार किसी अश्वेत व्यक्ति की छवि बैंक के नोटों पर छपी है। इससे पहले वहां वन्य जीवों, ग्रामीण इलाकों और उद्योगों से जुड़ी तस्वीरें हुआ करती थीं। नए नोटों में एक तरफ मंडेला का चेहरा और दूसरी तरफ शेर, तेंदुआ, गेंडा, भैंस और हाथी की तस्वीर है।

राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा ने कहा है कि इस विनम्र कदम से दक्षिण अफ्रीका नेल्सन मंडेला के प्रति आभार व्यक्त कर रहा है। चौरानवे वर्षीय नेल्सन मंडेला नस्लवाद से जंग के दौरान 27 वर्ष तक जेल में रहे थे और वे दुनिया भर के चहेते नेता हैं।
विज्ञापन


चहेते नेता
दक्षिण अफ्रीका के रिजर्व बैंक की गवर्नर गिल मार्कुस इन नए नोटों का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति बने। उन्होंने प्रिटोरिया की एक दुकान पर जाकर नए नोटों से कुछ सामान ख़रीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिल मार्कुस ने कहा कि मंडेला को नए नोटों का डिजाइन बहुत पसंद आया है। गवर्नर ने ये भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका हर सात साल बाद सुरक्षा कारणों से अपने नोटों का डिजाइन अपडेट करता है।


नेल्सन मंडेला को साल 1993 में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाज़ा गया था। और अगले साल वे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने गए थे। प्यार से उन्हें लोग मदीबा कहते हैं और वे अब सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed