फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   nelson mandela christmas in hospital

नेल्सन मंडेला का क्रिसमस अस्पताल में

Tue, 25 Dec 2012 03:02 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 25 Dec 2012 03:02 PM IST
विज्ञापन
nelson mandela christmas in hospital

दक्षिण अफ्रीका के पहले काले राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का 2012 का क्रिसमस अस्पताल में बीतेगा। 94 साल के मंडेला को दो हफ्ते पहले फेफड़ों में संक्रमण और पित्ताशय में पथरी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दक्षिण अफ्रीका में उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंता बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


मंडेला ने रंगभेद के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व करने के लिए 27 साल के लिए जेल में बिताए हैं। दक्षिण अफ्रीका में वह सबसे ज्यादा सम्मानित व्यक्ति हैं और राष्ट्रपिता के रूप में जाने जाते है।
विज्ञापन


सार्वजनिक चिंता
सरकारी बयान में कहा गया है कि उनके डॉक्टरों का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला अस्पताल में क्रिसमस दिवस मनाएंगे। जौहन्सबर्गमें बीबीसी संवाददाता करेन एलन का कहना है कि हर गुजरते दिन के साथ मंडेला के स्वास्थ्य के बारे में सार्वजनिक चिंताएं बढ़ती जा रही है। उम्मीद थी कि उन्हें घर पर क्रिसमस मनाने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन उनके डॉक्टर अभी भी उनको अस्पताल से छुट्टी जाने दिए पर सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीसा संवाददाता का कहना है कि हालांकि राष्ट्रपति जैकब जूमा ने नेल्सन मंडेला की हालत को 'गंभीर' बताया है, लेकिन मंडेला पर इलाज का सकारात्मक असर हो रहा है। सरकार का कहना है कि उनका इलाज राजधानी प्रिटोरिया में एक अस्पताल में फेफड़ों में संक्रमण के लिए किया जा रहा है। साथ ही पित्ताशय से पथरी निकालने के लिए उनका ऑपरेशन किया जा चुका है।

तीसरी बार अस्पताल में
पहली बार 1980 के दशक में उनके तपेदिक से पीड़ित होने का पता चला था, जब वो जेल में बंद थे। पिछले दो साल में ये तीसरा मौका है जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। जनवरी 2011 में गंभीर छाती में संक्रमण के लिए उनका जौहन्सबर्गमें इलाज किया गया था।

इस साल फरवरी में पेट दर्द की वजह से उन्हें फिर से जौहन्सबर्ग कअस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ परीक्षणों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परीक्षण में किसी गंभीर बीमारी का नहीं पता चला। मंडेला 2004 में सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले चुके है और कभी कभार सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आते हैं।


पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन जुलाई में मंडेला से मिलने आए थे। जैकब जूमा ने दक्षिण अफ्रीका की जनता को उनके लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया है। नेलसन मंडेला 1994 से 1999 तक दक्षिण अफ्रीका के पहले काले राष्ट्रपति रह चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed