फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   nelson mandela admitted to hospital

नेल्सन मंडेला अस्पताल में भर्ती

Sun, 09 Dec 2012 12:48 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sun, 09 Dec 2012 12:48 AM IST
विज्ञापन
nelson mandela admitted to hospital

दक्षिण अफ्रीका में अधिकारियों के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को राजधानी प्रिटोरिया में चिकित्सा जांच के लिए भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


उधर राष्ट्रपति जैकब जूमा के दफ्तर के अनुसार 94-वर्षीय मंडेला की तबियत ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। श्वेत अल्पसंख्यक रंगभेद शासन के दौरान नेल्सन मंडेला ने दो दशक से ज्यादा जेल में बिताए थे। वर्ष 1994 और 1999 के बीच मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले काले राष्ट्रपति रहे। उन्हें 1993 में नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन


वर्ष 2004 में सार्वजनिक जीवन से सन्यास लेने के बाद नेल्सन मंडेला बहुत कम बार जनता के बीच देखे गए हैं। सीने में संक्रमण के लिए जनवरी 2011 में उनका इलाज किया गया था। एक साल बाद पेट में समस्या के लिए भी उनका उपचार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोहनसबर्ग से बीबीसी संवाददाता एंड्रयू हार्डिंग के मुताबिक अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि नेल्सन मंडेला को अस्पताल में क्यों भर्ती करवाया गया है। मंडेला अपना वक्त अपने जन्मस्थान के नजदीक बसे गांव कूनू में बिताते हैं।

माना जाता है कि वो बेहद कमजोर हैं और उनकी याददाश्त कमजोर हो रही है, लेकिन उनसे मिलने वालों के मुताबिक नेल्सन मंडेला लोगों से उत्साहपूर्वक मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed