फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Neil basu and sir ravinder singh in the Britain 2019 most efficacious Asian peoplelist

ब्रिटेन में 2019 के सबसे प्रभावशाली एशियाई लोगों की सूची में नील बसु, सर रविंदर सिंह शामिल

Fri, 26 Oct 2018 03:19 PM IST
भाषा, लंदन
भाषा, लंदन Updated Fri, 26 Oct 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
Neil basu and sir ravinder singh in the Britain 2019 most efficacious Asian peoplelist
Britain

ब्रिटेन में 2019 के सबसे प्रभावशाली एशियाई लोगों में वहां की मेट्रोपॉलिटन पुलिस के आतंकवाद-निरोधक प्रमुख भारतीय मूल के नील बसु और ब्रिटेन के पहले सिख न्यायाधीश सर रविंदर सिंह शामिल हैं। पाकिस्तान मूल के ब्रिटिश गृह मंत्री साजिद जाविद और लंदन के मेयर सादिक खान भी इस सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन


बुधवार की रात ‘गरवी गुजरात (जीजी2)’ और ‘ईस्टर्न आइ’ नामक प्रकाशन कंपनियों के प्रकाशकों का समूह ‘एशियन मीडिया ग्रुप’ द्वारा आयोजित जीजी2 लीडरशिप अवॉर्ड्स में ‘ईस्टर्न आइ जीजी2 पॉवर लिस्ट’ नामक इस सूची को जारी किया गया।
विज्ञापन


स्कॉटलैंड यार्ड के उपायुक्त और फिर आयुक्त रहे 50 वर्षीय बसु को इसी साल मार्च में वहां की आतंकवाद-निरोधक संस्था का प्रमुख नियुक्त किया गया था। उन पर देश की सुरक्षा की अत्यंत महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, महज 39 वर्ष की उम्र में ब्रिटेन में उच्च न्यायालय के सबसे युवा न्यायाधीश बनने वाले रविंदर सिंह अब वहां की न्यायपालिका के शीर्ष पद पर विराजमान हैं। उन्होंने पिछले साल कोर्ट ऑफ अपील में जज के तौर पर शपथ ली थी। सिंह का जन्म 1964 में दिल्ली में हुआ था।


101 प्रभावशाली एशियाई लोगों की सूची में शामिल भारतीय मूल के अन्य प्रमुख शख्सियतों में श्रृति वडेरा, सर वेंकटरमन रामकृष्णन, लक्ष्मी मित्तल, रिषी सुनाक, रामी रेंजर, लॉर्ड स्वराज पॉल, करतार ललवानी, अनुष्का शंकर जैसी मशहूर शख्सियतें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed