फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   NATO attacks in afganistan, 11 killed.

अफगानिस्तान: NATO हमले में 11 की मौत

Thu, 11 Sep 2014 08:46 AM IST
Updated Thu, 11 Sep 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
NATO attacks in afganistan, 11 killed.

अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार में नेटो के एक हमले में कम से कम 11 अफगान नागरिकों की मौत हो गई है। स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों ने बीबीसी को ये जानकारी दी है।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक नारंग जिले में ये हमला तब हुआ जब स्थानीय पुलिस और सैनिक एक हमले की चपेट में आ गए थे। राष्ट्रपति हामिद करजई ने हमले की आलोचना की है। नेटो हवाई हमले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन


इस तरह नागरिकों की मौतों के चलते उनके और नेटो के बीच तनाव बढा है। ये मौतें तब हुई हैं जबकि हामिद करजई का उत्तराधिकारी तय किया जा रहा है।

अब्दुल्ला अब्दुल्ला और उनके प्रतिद्वंद्वी अशरफ गनी दोनों ही जून महीने में हुए चुनाव में अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और दोनों ने ही चुनावों में बडे पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में किसे बनाया गया था निशाना?

NATO attacks in afganistan, 11 killed.

नेटो के हवाई हमले में आम नागरिकों की मौत अफगानिस्तान में काफी संवेदनशील मामला है और इसे लेकर करजई और नेटो के बीच शुरू से ही तनाव रहा है।

कुनार प्रांत के गवर्नर शुजा उल मुल्क जलाला ने रॉयटर्स समाचार एजेंसी को बताया है कि दो हवाई हमले हुए। इस इलाके में सरकारी नियंत्रण नहीं के बराबर है और इसी के चलते सही ब्यौरा नहीं मिल पा रहा है।

अमरीकी सेना के एक प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया कि जांचकर्ता दूसरे हमले की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।

संवाददाताओं के मुताबिक उस इलाके तक पहुंच नहीं होने के कारण ये पता करना मुश्किल हो रहा है कि मारे गए लोग चरमपंथी हैं या आम लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed