फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Nationwide Emergency in Sri Lanka ends, the violence caused by Buddhists and Muslims was the reason

श्रीलंका में देशव्यापी आपातकाल का अंत, बौद्धों और मुस्लिमों के बीच छिड़ी हिंसा थी वजह

Mon, 19 Mar 2018 01:13 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
Nationwide Emergency in Sri Lanka ends, the violence caused by Buddhists and Muslims was the reason

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने 6 मार्च को लगाए गए देशव्यापी आपातकाल को रविवार को हटा लिया। यह आपातकाल बहुसंख्यक सिंहली बौद्धों और अल्पसंख्यक मुस्लिमों के बीच छिड़ी सांप्रदायिक हिंसा के बाद लगाया गया था। श्रीलंका में हालात सामान्य हो गए हैं। जिसके कारण भारत और जापान की आधिकारिक यात्रा से शनिवार को लौटने के बाद राष्ट्रपति सिरिसेना ने रविवार को देशव्यापी आपातकाल हटा लिया। 

विज्ञापन


उन्होंने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। श्रीलंका में 6 मार्च को आपातकाल लागू करने के बाद फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया साइटों पर भी पाबंदी लगा दी गई थी जिसे 15 मार्च को हटा दिया गया। वहां कैंडी और अंपारा जिले में हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि मस्जिदों सहित मुस्लिमों की सैकड़ों संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा के आरोप में 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले सात सालों में यह पहली बार है जब श्रीलंका में आपातकाल लागू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2009 में लिट्टे के साथ खत्म हुए गृह युद्ध के बाद बौद्ध बहुसंख्यक देश में हिंसा की शुरूआत साल 2012 से हुई है। वहां कुछ कट्टपंथी बौद्ध समूह मुस्लिमों पर लोगों का इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराने और बौद्ध पुरातात्विक स्थलों को नुकसान पहुंचाने का लगातार आरोप लगाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed