इजरायल का दौरा करने वाले पहले भारतीय पीएम होंगे मोदी, नेतन्याहू से मिले डोभाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुप्रतीक्षित इजरायल यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की है। मोदी इस साल के मध्य में इजरायल जा सकते हैं। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की इस यहूदी देश की पहली यात्रा होगी।
डोभाल बुधवार को यरुशलम पहुंचे और प्रधानमंत्री नेतन्याहू से उनके कार्यालय में मुलाकात की। डोभाल ने अपने इजरायली समकक्ष और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल (रिटायर्ड) जैकब नागेल से भी मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि दोनों के बीच चर्चा प्रधानमंत्री की संभावित यात्रा पर ही केंद्रित रही। इस संक्षिप्त दौरे के बाद डोभाल स्वदेश लौट गए।
भारत और इजरायल के बीच 25 साल पहले जनवरी 1992 में रायनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से इसमें निरंतर प्रगति हुई है, भले ही सत्ता में कोई भी राजनीतिक दल रहा हो। हालांकि भारत के किसी प्रधानमंत्री की इजरायल यात्रा का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है।
मोदी-नेतन्याहू की ‘केमेस्ट्री’ की चर्चा
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अक्टूबर 2015 में इजरायल का दौरा किया था। यह भारत के किसी राष्ट्र प्रमुख का पहला इजरायल दौरा था। गत वर्ष इजरायली राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन ने मुखर्जी के न्यौते पर भारत का दौरा किया था।
लगभग 20 साल के बाद किसी इजरायल राष्ट्र प्रमुख ने भारत का दौरा किया था। इससे पहले, 2003 में इजरायली प्रधानमंत्री एरियर शिरोन नई दिल्ली आए थे। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सत्ता में थी। मोदी की इजरायल यात्रा की उनकी और नेतन्याहू की ‘केमेस्ट्री’ को देखते हुए काफी चर्चा हो रही है। दोनों नेता संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रमों के इतर दो बार विदेशी जमीन पर मिल चुके हैं और फोन पर एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं।