{"_id":"5b86952542c792593176d452","slug":"nasa-will-discover-the-secret-of-mountains-on-mars-in-its-next-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासा का अगला मिशन, मंगल पर पहाड़ो के रहस्य से उठेगा पर्दा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नासा का अगला मिशन, मंगल पर पहाड़ो के रहस्य से उठेगा पर्दा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
nasa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपने इनसाइट मिशन की मदद से लाल ग्रह पर पहाड़ों के मौजूद होने के रहस्य का पता लगाएगी। लाल ग्रह के तापमान से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि मंगल ग्रह पर इतने बड़े पैमाने में पहाड़ कैसे बने हैं।
विज्ञापन
दरअसल, सौर मंडल में सबसे ऊंचे पहाड़ों में से कुछ पहाड़ लाल ग्रह पर भी मौजूद हैं। नासा ने अपने एक बयान में कहा कि उनमें ओलंपस मॉन्स शामिल हैं, जिसकी ऊंचाई ज्वालामुखी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई से लगभग तीन गुना है।
विज्ञापन
ओलंपस मॉन्स और थारिसिस नामक पठार इस क्षेत्र की सीमा है, जहां पर कई बड़े ज्वालामुखी पाए जाते हैं। नासा और डीएलआर (जर्मन एयरोस्पेस सेंटर) की मदद से मंगल के तापमान को पहली बार मापा जाएगा।
विज्ञापन
जेट प्रोपल्सन लेबोरेटरी (जेपीएल) द्वारा प्रबंधित इनसाइट मिशन इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।इनसाइट 26 नवंबर को मंगल की सतह पर उतरेगा। यह मंगल की आंतरिक गहराइयों का अध्ययन करने वाला पहला मिशन होगा।