फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   nasa found satellite who lost 12 year back in space

NASA को मिला 12 साल पुराना खोया हुआ सैटेलाइट

Fri, 02 Feb 2018 01:21 PM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क
वर्ल्ड न्यूज डेस्क Updated Fri, 02 Feb 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
nasa found satellite who lost 12 year back in space
Nasa - फोटो : Nasa

नासा का एक ऐसा सैटेलाइट अंतरिक्ष में जो दशकों पहले खो गया था, उसे अब खोज लिया गया है। मजेदार बात यह है कि इसे एक नौसिखया एस्ट्रोनॉट ने तलाश किया। अंतरिक्ष यात्री स्कॉट टिली यूएस सरकार के जासूसी सैटेलाइट को खोज रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ सिग्नल्स मिलते महसूस हुए, तो उन्हें लगा कि स्पाई सैटेलाइट मिल गया। लेकिन जब करीब पहुंचे तो सारी कहानी साफ हो गई। 

विज्ञापन


स्कॉट टिली को मिला सैटेलाइट वो उपग्रह था जो साल 2000 में लॉन्च किया गया था। 25 मार्च 2000 को लॉन्च किए गए उपग्रह को धरती का मैगनेटिक फिल्ड द्वारा कॉस्मिक रेडिएशन से बचाव पर अध्ययन के लिए लॉन्च किया गया था। लेकिन दिसंबर 2005 में इसका संपर्क नासा से टूट गया था। और 2007 में नासा के वैज्ञानिकों ने संपर्क टूटने की वजह से इस मिशन को खत्म कर दिया था। 
विज्ञापन


स्कॉट को मिले उपग्रह से नासा फिर से एक मिशन का अध्ययन कर सकता है।  स्कॉट ने इस खोए हुए उपग्रह की पूरी कहानी अपने ब्लॉग के माध्यम से बताई। उन्होंने लिखा कि जनवरी में खोए सैटेलाइट को ढूंढने की कोशिश करने के दौरान जब मुझे सिग्नल मिले तो साथ में कुछ तस्वीरें मिली। जानकारी खंगालने पर पता चला कि यह तो वो सैटेलाइट है जो कई सालों पहले खो गया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
NASA का कहना है कि हमारे वैज्ञानिक खोए हुए सैटेलाइट से मिली जानकारी का अध्ययन कर रहे हैं। भविष्य में इसका इस्तेमाल बेहतरी के लिए करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed