फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   narendra modi statement over note from japan

जापान में मोदी ने कहा, नोटबंदी पर मिल रहा आशीर्वाद, बेईमान हो रहे परेशान

Sat, 12 Nov 2016 04:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Nov 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
narendra modi statement over note from japan
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के तीसरे दिन उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में जो भी होता है उससे यहां रह रहे लोगों का भी सिर गर्व से ऊंचा होता होगा। 
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत तेजी से आर्थिक विकास पर काम कर रहा है। विश्व के सभी देश इसकी तारीफ कर रहे हैं। 

भारत में 500 और 1000  के नोट पर प्रतिबंध पर उन्होंने कहा कि भारतीय इस फैसले की प्रशंसा कर रहे हैं। उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। लोग तकलीफों के बाद भी इस फैसले को स्वीकार कर रहे हैं। देश के गरीबों ने अमीरी दिखाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस फैसले से ईमानदार खुश हैं, जबकि बेईमान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पहले गंगाजी में कोई एक रुपए भी नहीं डालता था। अब 500 और 1000 के नोट बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

narendra modi statement over note from japan
नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी ने कहा कि नोट बंदी के बाद कई लोगों को तकलीफ हुई है। कोई चार घंटे खड़ा रहा तो कोई छह घंटे। लोगों ने मुंह में ऊंगली डाल-डाल कर पूछा, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा कि पहले पैसा जमा करने का मौका दिया था इसके बाद नोट बंद किए।

उन्होंने कहा,  दूसरी कोई स्कीम नहीं लाऊंगा, इस बात की गारंटी नहीं है। जो मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं बेईमानों को छोड़ूंगा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed