प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के तीसरे दिन उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में जो भी होता है उससे यहां रह रहे लोगों का भी सिर गर्व से ऊंचा होता होगा।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत तेजी से आर्थिक विकास पर काम कर रहा है। विश्व के सभी देश इसकी तारीफ कर रहे हैं।
भारत में 500 और 1000 के नोट पर प्रतिबंध पर उन्होंने कहा कि भारतीय इस फैसले की प्रशंसा कर रहे हैं। उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। लोग तकलीफों के बाद भी इस फैसले को स्वीकार कर रहे हैं। देश के गरीबों ने अमीरी दिखाई है।
उन्होंने कहा कि इस फैसले से ईमानदार खुश हैं, जबकि बेईमान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पहले गंगाजी में कोई एक रुपए भी नहीं डालता था। अब 500 और 1000 के नोट बहा रहे हैं।